पूर्वांचल प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारिता दिवस पर शनिवार को जमालपुर ब्लाक सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पत्रकारिता का सामाजिक दायित्व चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी में वक्ताआें ने अपने-अपने विचार रखे।
मुख्य अतिथि कारागार मंत्री बलराम सिंह ने कहा कि पत्रकार सच्ची कसौटी पर खरे उतरें। पत्रकार समाज अपनी लेखनी के सहारे समाज को आइना दिखाने का काम करता है। विशिष्ट अतिथि चुनार विधायक जगतंबा पटेल ने कहा कि पत्रकारिता आम आदमी की आवाज होती है।
विषय प्रवर्तन क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राजीव ओझा ने किया। सभा को पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष आशीष यादव, देवी चौधरी, पूर्वांचल प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, रंजन द्विवेदी, सुधाकर सिंह, शैलेष श्रीवास्तव, अरविंद दूबे, अमित सिंह, दीपू चौबे ने संबोधित किया। इस दौरान सुनील सिंह, सच्चन सिंह, रमेश ओझा, अजय श्रीवास्तव, बब्बू यादव, रामजी मौर्या आदि रहे।
वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत के सभागार में विंध्य प्रेस क्लब द्वारा वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता की चुनौतियां व समाधान के विषय पर एक गोष्ठी हुई। जिसमें मुख्य अतिथि एमएलसी विनीत सिंह ने जमीन से जुड़कर पत्रकारिता करने पर बल दिया। डीएम राजेश कुमार सिंह इमानदारी एवं सच्चाई से खबराें को समाज के सामने तक पहुंचाने की बात कही। सीडीओ अमित कुमार ने पत्रकारिता के बदलते स्तर एवं संचार पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष नेमत खां गुडडू, सचिव अहमद रसूल अंसारी, शिवशंकर सिंह पटेल, धीरेंद्र सिंह, विपिन पांडेय, अशोक मुन्ना, दीपमाला, विनोद पांडेय, उषा गुप्ता, नीता सिंह आदि मौजूद रहे।