मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में शुक्रवार को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए एआई कॅरिअर पावर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र की ओर से अप्लाइड टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सोशल इंपैक्ट और टेक ब्रेन के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को एआई के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई।
कार्यशाला का उद्घाटन परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार, डीडीयू कौशल केंद्र के समन्वयक डॉ. आरएस मिश्रा और मुख्य अतिथि ऋषि उपाध्याय ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पार्चन और दीप जलाकर किया। मुख्य प्रशिक्षक ऋषि उपाध्याय और सह-प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को विभिन्न एआई टूल्स का हैंड्स-ऑन प्रदर्शन कराया।