फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विभाजन हमारे इतिहास की पीड़ादायक त्रासदी

विज्ञापन
राष्ट्रीय विभाजन विभी​षिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित जनप्रतिनि​धिगण, सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विभाजन हमारे इतिहास की एक अत्यंत पीड़ादायक त्रासदी थी।
विज्ञापन

भाजपा के नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान जिस प्रकार लाखों लोगों ने भय, आतंक, अमानवीय हिंसा, विस्थापन और अपनों को खोने का दर्द झेला, उसे याद कर आज भी आत्मा कांप जाती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, पूर्व मंत्री व मड़िहान के भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, भाजपा की मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य व अपना दल एस की छानबे विधायक रिंकी कोल ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें पोस्टरों के माध्यम से विभाजन की त्रासदी को दिखाया गया। मड़िहान के भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि विभाजन की विभीषिका को याद करने का उद्देश्य उन असंख्य लोगों को श्रद्धांजलि देना है, जिन्होंने उस कठिन दौर में अपने प्राण गंवाए और विस्थापन का दर्द सहा। मझवां के भाजपा विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि इसके साथ ही हमें संकल्प लेना चाहिए कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को सदैव मजबूत बनाए रखें।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की। इस दौरान पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें