फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के लिए छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। डॉ. सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी के दसवीं के छात्र प्रिंस कुमार बिंद निवासी पैगापुर की शनिवार को परीक्षा देकर वापस लौटते समय कछवां में सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद सोमवार को एकेडमी के छात्रों ने विद्यालय पहुंचकर प्रबंधन के विरुद्ध जमकर हंगामा किया। छात्रों को परीक्षा केन्द तक विद्यालय वाहन से पहुंचाने और वापस लाने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रों का कहना था कि जिस तरह से अन्य विद्यालयों की बस परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक ले जा रही हैं, वापस ला रही हैं। उसी तरह विद्यालय से भी उन्हें बस सुविधा मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने बातचीत का आश्वासन दिया, तब कही छात्र शांत हुए। इस दौरान छात्र सागर, शिवा, सार्थक, विकास, प्रांजल, अश्वनी, हरीश सहित तमाम अन्य मौजूद रहे। प्रिंसिपल ने बताया कि बस सुविधा उपलब्ध करा पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें