फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राज्य स्तरीय चुनार प्रीमियम लीग 16 से

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। विंध्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्व मेयर स्व. सरोज सिंह की स्मृति में 16 से 27 दिसंबर तक मिनी स्टेडियम मेड़िया में राज्य स्तरीय चुनार प्रीमियम लीग का आयोजन किया गया है। उद्घाटन 16 दिसंबर को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी चुनार विधायक अनुराग सिंब ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस बार चुनार प्रीमियर लीग में क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों फुटबाल, वॉलीबल, कबड्डी व बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अनुमति से आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ टीमों नॉर्दर्न ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर और विभिन्न जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, बनारस आदि की टीमें रंगीन पोशाक में खेलेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 16 दिसंबर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। प्रतियोगिता में इस बार कुल इनामी राशि दो लाख 25 हजार प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में इस बार कुल 700 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। इसके तहत 17 दिसंबर को जनप्रतिनिधियों और जनपद के अधिकारियों की टीम एक मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें