आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगरहा में आयोजित मेला का शुभारंभ चुनार विधायक अनुराग सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। विधायक ने कहा आयुष्मान कॉर्ड योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है।
मेले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बाल रोग, स्त्री, नेत्र, हड्डी, दंत रोग व परिवार नियोजन कार्यक्रम से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। स्वास्थ्य मेले में कुल 475 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। कुल 107 आयुष्मान कॉर्ड बनाए गए। इस दौरान 77 मरीजों का हेल्थ आईडी व 5 लोगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सीखड़ केके सिंह, प्रभात कुमार गुप्ता, आलोक सिंह, रविंद्र नारायण सिंह, चंद्रहास गुप्ता, एसपी पाठक, गोपीनाथ मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफल बनाने में अमरनाथ सिंह, हेमंत सिंह, अनीश कुमार सिंह, अनुपमा सिंह, मनीष सिंह आदि कर्मचारियों का सहयोग रहा।