फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीदारी व खाद उपलब्ध कराए प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में खाद की कमी और धान खरीद एवं महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में मिशन कंपाउंड कार्यालय से जुलूस निकाला गया। जिला पंचायत कार्यालय के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मिर्जापुर के प्रभारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है। न तो किसानों को खाद उपलब्ध करा पा रही है, न तो नौजवानों को नौकरियां दे पा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता छोटे खान ने किया। इस कार्यक्रम में राम सिंह, शिव शंकर चौबे सुधाकर, राजधर दुबे, गुलाब चंद्र पांडेय, राजेश मिश्रा, ज्योति व बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें