फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व पाइप लाइन कार्य में तेजी लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय विकास खंड के बरहुला में बृहस्पतिवार को कंस्ट्रक्शन कंपनी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों संग बैठक कर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व पाइप लाइन कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के चारों ओर वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र की भूमि होने से वन विभाग से अनुमति नहीं मिलने से कार्य में देरी हो रही है। जबकि वन विभाग से कार्य कराने के लिए अनुमति के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

गांवों में हर घर जल के लिए पाइपलाइन का कार्य भी लगभग पचास प्रतिशत कार्य भी पूर्ण हो गया है। विकास खंड के विभिन्न गांवों में पच्चीस टंकी बनाई जा रही है। समीक्षा बैठक में पाया कि ग्राम पंचायत सोनगढ़ा के पानी टंकी का कार्य पूर्ण हो गया है। राजपुर के टंकी निर्माण के लिए राजस्व विभाग की ओर से भूमि चिंहित तो कर दिया है लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए रास्ते ही नहीं हैं। कंस्ट्रक्शन कंपनी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का लगभग साठ प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है।पाइपलाइन का कार्य पचास प्रतिशत तक हो गया है। कहा कि वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र वन विभाग की ओर से अनुमति नहीं मिलने से कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें