मिर्जापुर। गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर नगर के महुवरियां स्थित जीआइसी के मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए जीआईसी के मैदान में पूरी तैयारी कर ली गई है। जीआईसी के मैदान में जर्मन हैंगर में पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
तीन जर्मन हैंगर लगाया जा रहा है। जर्मन हैंगर बारिश होने पर लोगों को बचाएगा ही, नीचे भी पानी न लगे इसकी व्यवस्था की गई है। नीचे लोहे के आधार पर पटरा बिछाकर मैट बिछा दिया गया है। जिससे बारिश होने पर पानी इकट्ठा होगा तो भी कोई समस्या नहीं होगी। मंच के पास ही काटेज बनाया गया है। जहां पर कुछ देर फ्रेश होने के बाद गृहमंत्री मंच पर पहुंचेंगे। जीआईसी में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। जीआईसी के सामने बीएलजे के मैदान को चारो ओर बैरिकेडिंग की गई है। जीआईसी मैदान में आगे की ओर से प्रवेश करने के दो मार्ग बनाए गए है। मुख्य और दाहिने गेट से गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और उनकी फ्लीट प्रवेश करेगी। वीआईपी, मीडिया व अन्य बाएं गेट से प्रवेश करेंगे। इसके लिए बांयी गेट से मैदान तक सड़क बनाई जा रही है। जनसभा स्थल पर आम जनता के प्रवेश के लिए पीछे की ओर तीन रास्ते बनाएं गए हैं। उस मार्ग से आम जन को प्रवेश कराया जाएगा। सुरक्षा के लिए गेट पर डीएफएमडी लगाया जाएगा। बिनानी कालेज में बनाए जा रहे हैलीपैड से लेकर महुवरियां जीआईसी मैदान और मेन रोड पर पुलिसलाइन तक सड़क किनारे बैरिकेडिंग कर जाली लगाई जा रही है।