फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नवरात्र मेले में छह दिन बचे, गली-चौराहे से लेकर गंगा घाट तक छाया अंधेरा

विज्ञापन
विंध्याचल पुरानी वीआईपी मार्ग पर अंधेरा फोटो, संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र मेला 21 सितंबर की मध्य रात्रि से शुरू हो रहा है। सिर्फ छह दिन बचे हैं। कई बार जिले के प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों के संबंध में बैठक करके खानापूर्ति कर चुके हैं। धरातल पर अभी तैयारियां नजर नहीं आ रही हैं। सोमवार की देर रात मां विंध्यवासिनी मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग के अलावा शहर के चौराहे और तिराहे से लेकर गंगा घाटों की तरफ जाने वाले सभी मार्ग पर अंधेरा छाया रहा। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग के रास्ते, रेलवे स्टेशन व विभिन्न वाहन स्टैंडों पर उतरकर आने वाले श्रद्धालु अंधेरे में भटकते रहे। यह हाल तो सामान्य दिनों का रहा।
विज्ञापन

अटल चौराहा पर अंधेरा, नहीं जल रही स्ट्रीट लाइट
मां विंध्यवासिनी मंदिर जाने वाला प्रमुख मार्ग अटल चौराहा है। यहां लगी लाइट बंद है। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु वाहन से उतरकर चौराहे पर रात के अंधेरे में इधर-उधर न सिर्फ भटक रहे बल्कि सड़क पर गुजर रहे भारी वाहनों के हेड लाइट की रोशनी के सहारे धाम की तरफ जाते दिखे।

पक्काघाट मार्ग पर शाम होते ही छा जाता है अंधेरा
मां विंध्यवासिनी मंदिर से उत्तर पक्काघाट मार्ग पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए पुरोहितों, होटल और धर्मशाला में ठहरे श्रद्धालुओं को भोर में गंगा स्नान के लिए अंधेरे में गुजरना पड़ रहा है। समुचित प्रकाश का प्रबंध नहीं होने से खतरनाक सीढि़यों पर लोगों के गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन



अष्टभुजा और कालीखोह मार्ग पर प्रकाश के प्रबंध नहीं
मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद त्रिकोण मार्ग पर स्थित कालीखोह और अष्टभुजा मार्ग पर भी अंधेरा है। शारदीय नवरात्र मेला शुरू होने में गिने-चुने दिन बचे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को अंधेरे के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें