फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने बुधवार को पटेहरा विकास खंड अंतर्गत निर्माणाधीन खेलो इंडिया के अंतर्गत मल्टी पर्पज हॉल का निरीक्षण किया। धीमे कार्य के चलते कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2019 में स्वीकृत 331 लाख की लागत से निर्माणाधीन यह परियोजना के लिये शत प्रतिशत धनराशि जारी कर दी गई है। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को राशि दिसम्बर 2021 में ही उपलब्ध करा दी गई। लेकिन प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कार्यदायी संस्था ने 297.59 लाख व्यय करते हुए 92 प्रतिशत ही काम किया। वाटर टैंक अभी निर्माणाधीन है। कार्य की प्रगति धीमी होने के कारण मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय यह भी पाया गया कि वाटर हार्वेस्टिंग, इंटरलाकिंग, विद्युत संयोजन, ग्राउंड लेवलिंग कार्य अभी अपूर्ण है। बिजली का कार्य भी अधूरा है। युवा कल्याण अधिकारी से विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर बिजली कनेक्शन के लिये निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें