फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में की जाए विकास की राजनीति

Sat, 01 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद अनुप्रिया पटेल ने छानबे ब्लाक के विभिन्न ग्राम सभाओं में भ्रमण किया और जनता की समस्याओं को सुना। सांसद ने कहा कि देश में विकास की राजनीति होनी चाहिए।
विज्ञापन


सांसद ने गत दिनों चतुरिया ग्राम सभा के कामापुर पाल बस्ती में नदी में डूबने से मृतबच्चों के घर गई और परिवार वालों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

 सांसद ने ग्राम सभा जासा बघौरा में दलित बस्ती से सेमरी नहर तक खड़ंजा सड़क का शिलान्यास किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिलें के विकास के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगी। आज देश के अंदर विकास की राजनीति होनी चाहिए। जिला सचिव अनिल कुमार सिंह ने किया।

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सांसद ने विहसड़ा बाजार में प्रबुद्धजन और जनता की समस्याओं को सुना। भाजपा के गैपुरा मंडल अध्यक्ष कमलेश दुबे और छानबें के मंडल अध्यक्ष जय सिंह के आवास पर भाजपा कार्यक्रर्ताओं से और निर्मल गंगा कार्यक्रम के जिला संजोयक अशोक शुक्ला मुलकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल के आवास पर छानबे के अपना दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया।

उन्होंने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान की चर्चा की। भ्रमण में मेघनाथ पटेल, रमाशंकर पटेल, लाल बहादुर सिंह, अनिल सिंह, जय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें