फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारियों ने किया रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़/जिगना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने व कोरोना महामारी को देखते हुए बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारियों ने संयुक्त रूप से भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कोविड नियमों व आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

राजगढ़, उपजिलाधिकारी रोशनी यादव व क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय ने संयुक्तरुप से भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी को चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हिस्ट्री शीटरों व उपद्रवियों के खिलाफ पेंच कसते हुए पाबंद किए जाने के निर्देश दिया। अधिकारियों ने मड़िहान कस्बा, पचोखरा, भावां, ददरा, राजगढ़, पटेल नगर बाजार में पैदल मार्च किया गया। इस मौके पर मड़िहान थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, चौकी इंचार्ज राजगढ़ रमाशंकर यादव मौजूद रहे। जिगना, क्षेत्राधिकारी लालगंज उमाशंकर सिंह व प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के नेतृत्व में पीएसी व पुलिस बल के साथ ग्राम पंचायत गौरा में पैदल मार्च कर लोगों को चुनाव आचार संहिता का पालन करने व शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील की। इसी तरह कछवां में पुलिस नगर पंचायत के साथ- साथ साथ ग्रामीण इलाकों में पैदल मार्च कर जहां अपराधियों पर सख्ती किए जाने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से निष्पक्ष व निडर होकर मतदान की अपील की गयी। इस दौरान थानाध्यक्ष अमित सिंह के साथ पुलिस के जवानों ने बरैनी, बजहा, मझवां आदि गांवों में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें