कछवां। मतदाताओं को बांटने के लिए बोलेरो से ले जाई जा रही शराब की खेप को कछवां पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह मौर्या बस्ती सरावा मोड़ नहर पुलिया के पास से बरामद किया। पुलिस ने बोलेरो सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 450 शीशी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपितों का चालान कर जेल भेज दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह उप निरीक्षक विनय कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि बोलेरो से अवैध देसी शराब कछवां बाजार से पड़ेरी की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर कछवां पुलिस ने मौर्या बस्ती सराव मोड़ नहर पुलिया के पास से बोलेरो को पकड़ा। बोलेरो में सवार दो आरोपित कैलाश पाल निवासी जमुआ थाना कछवां व सुरेन्द्र पाठक निवासी आही थाना कछवां को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों से वाहन की पिछली सीट पर लदे कार्टून के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घरेलू सामान है। जिसे खोलकर देखने पर 10 कार्टून में 450 शीशी शराब मिली। इसका पेपर मांगने पर नहीं दिया गया। पूछताछ करने पर बताया गया कि गांव के मतदाताओं को बांटने जा रहे है। पुलिस ने दोनों आरोपितों का चालान कर दिया।