अहरौरा के बूढ़ादेई मोहल्ले के रणजीत सिंह यादव का पुत्र सोनू यादव सद्भावना पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। बुधवार दोपहर में स्कूल के कुछ बच्चे गोलगप्पा खाने परिसर के बाहर गए थे। आरोप है कि वहां सोनू ने कुछ बच्चों से धक्का-मुक्की की। बच्चों ने इसकी शिकायत स्कूल संचालक मनोज विश्वकर्मा से की।
उन्होंने समझाया, लेकिन सोनू उनकी बात नहीं समझ सका। आरोप है कि इससे क्रोधित होकर स्कूल संचालक ने छात्र को बच्चों के सामने ही पहली मंजिल से पैर पकड़कर नीचे लटका दिया। यह देख अन्य बच्चे काफी डर गए। बात परिजनों तक पहुंची तो उन्होंने आपत्ति दर्ज करवाई। स्कूल संचालक की इस हरकत से लोगों में गहरी नाराजगी है।
पढ़ेंः मां अन्नपूर्णा दर्शन: साल में चार दिन ही मिलते हैं माता के दर्शन, धनतेरस से अन्नकूट तक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन