पता चलने पर उन्होंने विद्यालय के संचालक से आपत्ति दर्ज कराई। स्कूल संचालक की इस हरकत से लोगों में भी नाराजगी है। इस घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बीएसए गौतम प्रसाद को जांच के लिए मौके पर भेजा और तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
बाद में एबीएसए अरुण सिंह ने बताया कि विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में एसपी अजय सिंह ने कहा कि स्कूल संचालक द्वारा छात्र सोनू (05)को शरारत करने पर सजा के तौर पर छत से उल्टा लटका कर अमानवीय व्यवहार किया गया। छात्र के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।