{"_id":"617a8d14d0c6076478263a58","slug":"kinnar-people-caught-red-handed-man-who-become-kinnar-and-recovery-from-market-shaving-his-head-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किन्नर बनकर वसूली करना पड़ा महंगा, असली वाले पहुंचे तो खुली पोल, सिर मुंडवाकर पोती कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किन्नर बनकर वसूली करना पड़ा महंगा, असली वाले पहुंचे तो खुली पोल, सिर मुंडवाकर पोती कालिख
Thu, 28 Oct 2021 06:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 28 Oct 2021 06:04 PM IST
सार
भदोही जिले में एक शख्स किन्नर बनकर घूम रहा था और बाजार में वसूली कर रहा था। जब असली वाले किन्नर वहां पहुंचे तो उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
किन्नर बनकर घूम रहे युवक को पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में किन्नर बनकर लोगों से वसूली करने वाले एक व्यक्ति का गुरुवार को भांडा फूट गया। किन्नरों की एक टोली ने उसको रंगे हाथों पकड़कर खुलासा किया। उसे पकड़कर उसका सिर मुंडवाया और कालिख पोतकर छोड़ दिया। दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई कराने की चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि ज्ञानपुर क्षेत्र के मोढ़ बाजार में एक व्यक्ति किन्नर का रूप बना कर लगभग एक माह से अवैध वसूली कर रहा था। गुरुवार को कुछ किन्नरों को इसकी जानकारी हुई तो वे उसके पास पहुंच गए। उससे जब नाम, पता आदि की जानकारी लेने का प्रयास किया तो किन्नर बना व्यक्ति भागने लगा।
विज्ञापन
तभी किन्नरों की टोली ने उसे पकड़ लिया और जानकारी ली तो पता चला कि वह पुरूष है। करीब दो घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। तभी कुछ और किन्नरों की टोली आ गई। सभी ने मिलकर फर्जी किन्नर का सिर मुडंवाया और कालिख पोतकर छोड़ दिया। चेतावनी दी कि अगर दोबारा कहीं इस तरह का कृत्य करने की जानकारी मिली तो कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन