मिर्जापुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों और निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने शनिवार को खाद की दुकानों में छापे की कार्रवाई कर जांच की। इस दौरान कमियां मिलने पर खाद की एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि टीम ने 45 दुकानों में जांच की। इस दौरान नौ दुकानों से खाद के नमूने लिए गए। खाद का स्टॉक, वितरण रजिस्टर में कमियां मिलने एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया। दुकानदारों को पाॅश मशीन से खाद की बिक्री करने और किसानों को रसीद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।