मिर्जापुर। मंगलवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मौजूद उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी किया। जिले के सदर, चुनार, लालगंज व मड़िहान तहसील क्षेत्र में मौजूद 30 उर्वरकों की दुकानों पर छापेमारी कर छह दुकानों से नमूने लिए गए, अधिकारियों ने चार दुकानदारों को चेतावनी दिया।
जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने लालगंज तहसील क्षेत्र में छापेमारी कर समिति और निजी उर्वरकों की दुकानों के स्टाक का मिलान किया। इस दौरान कई दुकानों पर पीओएस मशीन बंद मिलने पर उन्हे चेतावनी दी गई। छापेमारी करने के दौरान पांच दुकानों से नमूने एकत्रित किए। उपकृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने सदर तहसील क्षेत्र चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पीसीएफ के बफर स्टाक का निरीक्षण किया। उप कृषि निदेशक ने वितरण एवं स्टाक रजिस्टर का मिलान किया। जो सही पाया गया। मुंहकुचवां स्थित उर्वरक दुकानों की हुई पड़ताल में खामिया पाए जाने पर उन्हे चेतावनी जारी किया गया। इसी तरह चुनार व मड़िहान तहसील क्षेत्र में अभियान चलाकर नामित अधिकारियों ने उर्वरक दुकानों पर नजर रखी।