फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: आरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह का कोरोना से निधन,  एक सप्ताह से लखनऊ के केजीएमसी अस्पताल मेें थे भर्ती

Thu, 06 May 2021 07:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्जापुर के संभागीय परिवहन कार्यालय में आरटीओ प्रवर्तन पद पर तैनात ओपी सिंह का बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ के केजीएमसी अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया। वह एक सप्ताह से बीमार थे। उनकी मौत से परिवहन कार्यालय में शोक है।
विज्ञापन


गोंडा जिले के मूल निवासी ओपी सिंह पिछले तीन वर्ष से संभागीय परिवहन कार्यालय मिर्जापुर में आरटीओ के पद पर तैनात थे। 58 वर्षीय आरटीओ ओपी सिंह की एक सप्ताह पूर्व तबीयत खराब हुई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने लखनऊ के केजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उनका निधन हो गया। उन्हें दो पुत्री व एक पुत्र है।

एक पुत्री की शादी हो चुकी है। छोटी पुत्री बैंक में काम करती है और पुत्र पढ़ाई कर रहा है। आरटीओ प्रशासन डा. आरके विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यालय में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें