चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज रामबहादुर राय ने बताया कि भिड़ंत के बाद चेन टूटने के कारण ट्रेलर पर लदा पाइप घाटी के नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में आने से घाटी में सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक के चालक गिरधर प्रसाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि गंभीर रूप से घायल ट्रेलर चालक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह और हलिया थानाध्यक्ष अनिल सिंह मौके पर पहुंचे थे। गुरुवार सुबह पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों मृत चालकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।