फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में बचा बड़ा हादसा: धान लदा ट्रक चार वाहनों को रौंदते हुए पलटा, छह घायल , चालक को लोगों ने दबोचा

Wed, 09 Mar 2022 03:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मिर्जापुर जिले के लालगंज-कलवारी रोड पर बुधवार को 11 बजे एक धान लदा ट्रक चार वाहनों को रौंदते हुए पलट गया। 
विज्ञापन
धान लदा ट्रक चार वाहनों को रौंदते हुए पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के लालगंज-कलवारी रोड पर बुधवार को 11 बजे एक धान लदा ट्रक चार वाहनों को रौंदते हुए पलट गया। घटना में छह लोग घायल हो गए। चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के बीच चर्चा होती रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। बेकाबू ट्रक की चपेट में आने कई लोगों की जान जा सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। घायलों की हालत भी सामान्य है।   लालगंज-कलवारी रोड पर लालगंज की ओर से दीपनगर जा रहा धान लदा ट्रक कोलकम-कचरिया पहाड़ी पर दूध व्यवसायी झल्लर पाल (35)  की बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में झल्लर घायल हो गया। वहीं ट्रक आगे जाकर कोलकम में ही रोड की पुलिया तोड़ कर तेजी से दीपनगर की ओर जाने लगा। आक्रोशित लोग ट्रक का पीछा कर रहे थे। ट्रक पथरौर के पास से मुड़ कर फिर लालगंज की ओर जाने लगा। कचरिया में संदीप वस्त्र भंडार के सामने भारतगंज-प्रयागराज के अहमद रजा (25) की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'नहीं भागते तो ट्रक रौंद देता'

फिर भी चालक ने ट्रक को नहीं रोका। भागने की कोशिश में बाइक सवार नौ पुरवा अमोई पुरवा निवासी जनक कोल (25) व उनके रिश्तेदार मंगला प्रसाद कोल (55) को टक्कर मार दी।  सड़क के बगल में खड़ी रजगढ़वा निवासी जित्तन पटेल के इंडिगो कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार कर ट्रक पलट गया।

इसके अलावा भी गांव के अन्य दो लोगों को भी हल्की चोटें आईं। वे लोग मौके से नहीं भागते ट्रक की चपेट में आ जाते। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी संतनगर दयाशंकर ओझा ने निजी वाहन से घायलों को पीएचसी पटेहरा भेजा। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चालक सुरेश पाल निवासी तुलसी थाना लालगंज को चौकी संतनगर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें