मौके पर सपा-अपना दल (क) गठबंधन के चुनार प्रत्याशी आरएस पटेल, मंझवा प्रत्याशी रोहित शुक्ला व समाजवादी पार्टी से नगर प्रत्याशी कैलाश चौरसिया पहुंचे। इधर, सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस के बाद एसपी सिटी संजय कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस कमरे से बीप आने की आवाज का दावा किया जा रहा है उसमें ईवीएम को रखा ही नहीं गया है। सपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं ने की मांग है कि पर्यवेक्षक को मौके पर बुलाया जाए। कमरा खोलकर ईवीएम की जांच की जाए।