फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में सड़क हादसा: दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, कई घायल, गुप्ता धाम से लौट रहे थे सभी

Sun, 06 Feb 2022 01:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

बिहार के रोहतास जिले में स्थित गुप्ता धाम से लौट रहे 30 दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रविवार सुबह मिर्जापुर के भगौती देइ गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मिर्जापुर में सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के भगौती देई गांव के पास रविवार सुबह दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।  ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार भी लोग बिहार के रोहतास जिले में स्थित गुप्ता धाम से दर्शन कर लौट रहे थे।  

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां दर्शनार्थियों का उपचार किया गया। एक गंभीर मरीज को इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अहरौरा थाना  क्षेत्र के वन इमलिया गांव से कुल 30 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर शुक्रवार को बिहार के रोहतास जिले में स्थित गुप्ता धाम गए थे।

रविवार को लौटते समय जिले के भगौती देई गांव के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोड़ने वाली हीच टूट गई। जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चुनार के बहेरा गांव निवासी मलखान राम (50) पुत्र लल्लू राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मलखान राम की मौत हो गई। वहीं सुरेश (45) पुत्र लालव्रत की स्थिति गंभीर है। उसे वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घायल अन्य लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें