पुलिस बल को कोरोना से रोकथाम की किट देकर रवाना करते एसपी अजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत हो रहे मतदान को संपन्न कराने के लिए मिर्जापुर जिले से भी पुलिस फोर्स रवाना हुई है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में मतदान में जा रहे पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया। इसके बाद पॉलिटेक्निक से रवाना हो रही पोलिंग के स्थान का निरीक्षण किया।
प्रथम चरण में आगरा और अन्य जिलो में मतदान होना है। इसके लिए जिले से भी फोर्स रवाना हुई है। इसमें इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल तक शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक चुनाव/आपरेशन महेश सिंह अत्रि, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी चुनाव डॉ. अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय की मौजूदगी में बाह्य जनपदों में मतदान कराए जाने वाले पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई।