मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से जीप से हो गई। हादसे में जीप सवार एक युवक मौत हो गई वहीं जीप चालक विजय (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। इधर, मृतक के घर में कोहराम मचा है। ग्रामीणों की सूचना पर उपजिलाधिकारी लालगंज अमित शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हलिया निवासी मृतक का नाम कलेक्टर(35) है। वह लालापुर में एक किसान के यहां ठेकेदारी पर श्रमिकों से धान की रोपाई करा रहा था। बृहस्पतिवार रात वह जीप से किसान के पास पैसे के हिसाब के लिए जीप से जा रहा था। रास्ते में सेमरा चौराहे के पास सामने आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली टक्कर से जीप की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल कलेक्टर और जीप चालक को मौके पर जुटे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
जहां उपचार के दौरान देर रात कलेक्टर की मौत हो गई। वह शुक्रवार को काम के सिलसिले में दिल्ली जाने वाला था। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ उमाशंकर सिंह ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और जीप को कब्जे में ले लिया गया है। इस संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।