फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विन्ध्याचल मंदिर को तत्काल ट्रस्ट घोषित किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी मंदिर को ट्रस्ट घोषित करने तथा विन्ध्याचल मन्दिर में निकास द्वार से पंडों का प्रवेश बंद कराने की मांग को लेकर मिर्जापुर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को हुए इस प्रदर्शन के बाद मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व मिर्जापुर सेवा समिति के संयोजक दिलीप सिंह गहरवार एवं अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने किया। सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि माँ विन्ध्यवासिनी देवी मंदिर में आए दर्शनार्थियों से दर्शन कराने के नाम परमाँ का पैर छूने के नाम पर एवं अन्य पूजा पाठ की आड़ में अराजक तत्वों द्वारा आम दर्शनार्थियों से दुर्व्यवहार, मारपीट की घटनाएं आये दिन घटित होती रहती हैं। प्रवेश एवं निकास द्वार पर सैकड़ों पंडा रोजाना आम दर्शनार्थियों के साथ दुर्व्यवहार एवं उनका अपमान करने का कार्य करते हैं। समिति के संयोजक दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि मिर्जापुर सेवा समिति लगभग 15 वर्षों से माँ विन्ध्यवासिनी देवी धाम को ट्रस्ट बना कर प्रशासनिक एवं शासकीय नियंत्रण में लेने की मांग करता चला आ रहा है। विन्ध्य कारिडोर का निर्माण के साथ विन्ध्याचल मंदिर को ट्रस्ट घोषित कर देने से ही दर्शनार्थियों को इन अराजक तत्वों से आजादी मिल पायेगी। भारतीय छात्र संघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष राजमणि दुबे, समिति के महामंत्री ठाकुर संदीप कुमार सिंह, दीपक कुमार दुबे, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार दुबे, सुशील कुमार पांडेय, रत्नेश कुमार विश्वकर्मा, अब्दुल खालिद खान, गुलाम मुस्तफा, रामराज जायसवाल, संजय गुप्ता, जय प्रकाश सेठ, विकास दुबे, आलोक द्विवेदी इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें