फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: सड़क हादसे में घायल आईटीआई के छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 20 Feb 2022 12:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के मझवा गांव निवासी शिवम दुबे (21) पुत्र सुरेंद्र दुबे उर्फ बबलू कछवां बाजार में कोचिंग करता था। शनिवार रात कोचिंग से लौटते समय  टवेरा गाड़ी ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के मझवां गांव के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल आईटीआई के छात्र की देर रात वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। कछवां क्षेत्र के मझवा गांव निवासी शिवम दुबे (21) पुत्र सुरेंद्र दुबे उर्फ बबलू  कछवां बाजार में कोचिंग करता था।

विज्ञापन


वह शनिवार शाम कोचिंग से घर लौट रहा था। वह अपने गांव के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही टवेरा गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिवम दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग परिजनों को सूचना देकर शिवम को नजदीकी कछवां स्थित क्रिश्चियन अस्पताल ले गए।

जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए शिवम को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात शिवम की मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक शिवम आईटीआई का छात्र था। शिवम दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा भाई था। इसके पिता सुरेंद्र कुमार उर्फ बबलू एलआईसी के एजेंट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें