फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह पहले ही मिल में रखा गया था चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय एक मिल में रखे गए चावल की जांच के लिए मंगलवार को एसडीएम चुनार धीरज कुमार पटेल के नेेतृत्व में जांच दल पहुंचा। बताया गया कि चावल दो माह पूर्व ही मिल में रखवाया गया था। वह भी विभिन्न प्रकार की बोरियों में।
विज्ञापन

चेचरी मोड़ स्थित धान क्रय केंद्र की पूर्व केंद्र अधिकारी अल्पना चौरसिया के कार्यकाल में 521 क्विंटल एमडीएम चावल के घोटाले की जांच करने मंगलवार को टीम पहुंची। बताया गया कि लगभग तीन माह पूर्व घोटाले के चावल को जमुई स्थित एक राइस मिल पर रखा गया था। कार्यभार ग्रहण करते ही वर्तमान केंद्र प्रभारी रविशंकर सिंह ने पूर्व केंद्र प्रभारी अल्पना चौरसिया पर कोतवाली में 26 अगस्त 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था। अपर जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में राइस मिल पर पहुंची टीम ने जांच के दौरान पाया कि बिना अनुमति के कोटे के चावल को दूसरे मिल में विभिन्न प्रकार की बोरियों में रखा गया है। टीम के अधिकारियों के पूछताछ के दौरान मिल पर मौजूद चौकीदार ने बताया कि दो माह पूर्व चावल को लाकर रखा गया है। टीम के अधिकारियों ने बताया कि कोटे के चावल को दूसरे मिलों पर रखने की अनुमति नहीं दी जाती है। कहा कि जांच की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। जांच के दौरान डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह, एएमओ मसूद अहमद, एआरओ सीमा पांडेय, आपूर्ति निरीक्षक काशीनाथ आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें