Mirzapur News: तहरीर में तमंचा सटाकर पुत्री को धार्मिक नारा लगाने तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी के साथ छेड़खानी करने, धार्मिक नारा बोलने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी समीर हाशमी उसकी पुत्री को जबरन धर्म परिवर्तन कराने की धमकी देता है। पिछले दो साल से वह पुत्री को धमकी दे रहा है। उसकी बात नहीं मानने पर पिता और भाई को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।