फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडी कनेक्शन पर भी जारी कर दी आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बिजली विभाग की कार्रवाई कहीं या लापरवाही। विभाग ने एक ऐसे उपभोक्ता को आरसी जार कर दिया जिसने 18 वर्ष पूर्व ही बिजली कनेक्शन कटवा दिया था। कटवाए गए कनेक्शन पर भी लाखों का बकाया दिखाकर आरसी जारी कर दी। वसूली नहीं होने पर तहसीलकर्मी उपभोक्ता को उठा ले गए।
विज्ञापन

सतीश कुमार केशरवानी के नाम से दो केवीए का कनेक्शन था। जिसे उसने वर्ष 2003 में ही कटवा दिया था। इसके कागजात उसके पास ही हैं। कागजात पर तत्कालीन अधिकारियों के हस्ताक्षर भी हैं। इसके बाद भी विद्युत विभाग ने उक्त कनेक्शन पर तीन लाख 82 हजार एक सौ 69 रुपये का बकाया दिखा दिया। जब इस पर आपत्ति हुई तो उसको संशोधित कर नौ हजार चार सौ 44 रुपये का कर दिया गया। साथ ही कहा गया कि बिल को निल कर आरसी के लिए जारी कागजात वापस मंगा लिया जाएगा। लेकिन ऐसा किया नहीं गया। उनके नाम से आरसी जारी कर दी गई। बिल वसूली के लिए अभियान चलाया गया। इसके बाद उपभोक्ता के खिलाफ आरसी जारी कर दी गई। इसके बाद तहसील कर्मियों ने सतीश केशरवानी को बीच चौराहे से उठा लिया। इस पर भुक्तभोगी ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह मानहानि के लिए न्यायालय की शरण लेगा। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव ने कहा कि पीड़ित उनके पास अभी नहीं आए हैं। जब वह पूरे कागजात लेकर आएंगे तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें