फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी किशोर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर घर में अकेली बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी किशोर को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाल सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में परिवार के लोग बुुधवार की दोपहर घर से बाहर काम में व्यस्त थे। इस दौरान गांव का 16 वर्षीय किशोर घर में घुसकर पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने लगा। बालिका की चीख सुनकर उसके माता-पिता और परिवार के लोग घर में घुसे। परिजनों के पहुंचने पर किशोर भागने लगा। परिजनों ने किशोर को भागते समय पकड़ लिया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने किशोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की मां ने आरोपी किशोर के खिलाफ पुत्री से दुष्कर्म की तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें