फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबासाइट के माध्यम से नौकरी दिलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये एक बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपितों को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। इस बाबत सोनभद्र के शक्तिनगर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, पासबुक, एटीएम कार्ड बरामद किए ।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के शक्तिनगर विद्युत बिहार कालोनी एनटीपीसी निवासी आयुष गुप्ता ने 27 मई 2022 को शक्तिनगर थाने में यह मुकदमा दर्ज कराया कि एक बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे दो लाख 76 हजार 550 रुपये की धोखाधड़ी की गई। शिवानी के नाम मुकदमा पर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि मोंस्टर डाट इंडिया डाट काम वेबसाइट से नौकरी दिलाने की बात कही गई। मामला साइबर क्राइम का होने के कारण परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थाने को स्थानांतरित किया गया। साइबर क्राइम प्रभारी श्याम बहादुर यादव और एआई चंद्रशेखर यादव ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान तीन आरोपियों भविश कौशिक निवासी सरायझनझन थाना सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर, मोनू यादव निवासी जुनैदपुर सिकंदराबाद व अरुण कुमार निवासी जुनैदपुर सिकन्दराबाद का नाम प्रकाश में आया। 18 जून को निरीक्षक श्याम बहादुर टीम के साथ बुलंदशहर पहुंचे। वहां पर सिकंदराबाद थाना के खुर्जागेट के पुलिस की मदद से तलाश शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों सुखलालपुर तिराहे के पास मौजूद हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट बुलंदशहर के सामने पेश किया। रिमांड लेकर मिर्जापुर ले आई। निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने बताया कि पूछताछ में अरुण यादव ने बताया कि मोनू उसका चचेरा भाई और भविश कौशिक दोस्त है। अमित उसका जीजा है, वह नोएडा में रहता है, अपना स्वयं का आफिस बनाए हुए है । उसके पास हम लोगों का आना जाना रहता था। उसने साथ काम करने के लिए लालच दिया। आनलाइन धोखा देकर लोगों के खाते से धन का ट्रांजेक्शन कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें