फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंजर ने गिट्टी लदी ट्राली समेत ट्रैक्टर को पकड़कर किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय वनाधिकारी ड्रमंडगंज वीके तिवारी ने बुधवार की देर रात हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग स्थित गड़बड़ा पुल के पास से ट्राली पर गिट्टी लादकर जा रहे एक ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया।
विज्ञापन

रेंजर ने बताया कि वे रात में वन रक्षक संजीव कुमार, सर्वेश पटेल व संजय पाठक के साथ वनक्षेत्र में गश्त पर निकले थे। उसी दौरान गड़बड़ा पुल के पास हलिया की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर को रुकने का इशारा किया तो ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर को सड़क पर खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग गया । उसके बाद गिट्टी लदी ट्राली समेत ट्रैक्टर को ले जाकर ड्रमंडगंज स्थित वन रेंज कार्यालय परिसर में खड़ा करा दिया गया। रेंजर वीके तिवारी ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें