फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण: अयोध्या के लिए रवाना हुई मिर्जापुर के गुलाबी पत्थरों की पहली खेप, डीएम ने पूजा कर दिखाई हरी झंडी

Mon, 05 Jul 2021 11:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

16 वर्ग फीट के करीब 18 से 19 हजार पत्थर अयोध्या भेजने का काम प्रारंभ हो गया है। सोमवार को इसकी पहली खेप रवाना हुई। चार फीट लंबाई दो फीट चौड़ाई तथा दो फीट ऊंचाई के आकार के पत्थर तराशे गए हैं।
 
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने गुलाबी पत्थरों की पूजा की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर में मिर्जापुर जिले के अहरौरा के गुलाबी पत्थरों का प्रयोग किया जाना है। सोमवार को इसकी पहली खेप अयोध्या रवाना की गई। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने ट्रक को हरी झंडी दिखाई। डीएम ने बताया कि मंदिर निर्माण समिति ने चुनार में पत्थर का काम करने वाली एलएनटी कंपनी को पत्थर आपूर्ति की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 16 वर्ग फीट के करीब 18 से 19 हजार पत्थर अयोध्या भेजने का काम प्रारंभ हो गया है। सोमवार को इसकी पहली खेप रवाना हुई। चार फीट लंबाई दो फीट चौड़ाई तथा दो फीट ऊंचाई के आकार के पत्थर तराशे गए हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण में लग रहे इन पत्थरों से यहां के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। सात से आठ माह में आर्डर के समस्त पत्थरों की आपूर्ति कर दी जाएगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद भगवान श्रीराम व भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शिला पूजन किया। एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर बृजेश सिंह ने डीएम को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर तहसीलदार चुनार अरुण कुमार गिरी, ओम प्रकाश सिंह, छोटन सिंह, गोपाल दास गुप्ता, अभिनव सिंह, चंदन श्रीवास्तव, विशाल सिंह, मनोज सोमपुरी, अर्जुन सिंह उपस्थित रहे तथा फणींद्र श्रीवास्तव के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नींव के उपयोग में लाए जाएंगे गुलाबी बलुआ पत्थर
चुनार तथा अहरौरा के गुलाबी बलुआ पत्थरों का उपयोग श्री राम मंदिर की नींव में किया जाएगा। चार फीट लंबे, दो फीट चौड़े और दो फीट ऊंचे पत्थरों की आपूर्ति की जानी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें