फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल में राजस्थान के राज्यपाल: दर्शन-पूजन के बाद बोले- किसान हित में सरकार ने वापस लिया कृषि कानून

Sat, 20 Nov 2021 08:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के हित में कृषि कानून वापस लिया है। 
 
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। सड़क मार्ग से पुरानी वीआईपी से सुबह 10:45 पहुंचे राज्यपाल गणेश द्वार की तरफ से गर्भ गृह में पहुंचे व मां विंध्यवासिनी का दर्शन- पूजन किया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के हित में कृषि कानून वापस लिया है। यह केंद्र सरकार का सराहनीय कदम है।

विज्ञापन


इसके बाद वे भदोही के लिए निकल गए। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एडीएम हरिशंकर यादव, सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार आदि मौजूद रहे। 
पढ़ेंः देवर ने कुल्हाड़ी से वार कर भाभी और भतीजी को उतारा मौत के घाट, भतीजे की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के राज्यपाल का उचेठा में स्वागत

 प्रोटोकाल में शनिवार को भदोही के उचेठा गांव स्थित अपने करीबी के यहां आए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार किसानों समेत गरीब, मजदूर, बेरोजगार परिवार, महिला शक्तिकरण को महत्व देकर आगे बढ़ रही है। इस मौके पर भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, डा.एके गुप्ता, कृष्णा मिश्रा आदि रहे। वह कृष्णा मिश्रा की पुत्री की शादी में शामिल होने आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें