फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक दुकानों पर छापेमारी: 7 नमूने, दो को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेेश शासन के निर्देश व जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने बुुधवार को खाद की दुकानों पर छापा मारा। उप कृषि निदेशक डॉ. अशोक उपाध्याय ने सदर क्षेत्र में अभियान चलाकर बफर/पीसीएफ गोदाम के साथ ही थोक व फुटकर विक्रेताओं के स्टाक का सत्यापन किया। इस दौरान सात दुकानों से नमूने लिए गए, दो दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति ने चुनार स्थित साधन सहकारी समितियों और निजी दुकानों पर छापा मारा। तीन दुकानों से नमूने संग्रहित किए। साथ ही दो दुकानों पर कमियां मिलने पर चेतावनी दी। इसी तरह एडीओ कोआपरेटिव ममता प्रजापति ने मड़िहान में जांच की। जिला कृषि रक्षा अधिकारी जीत लाल गुप्ता ने लालगंज में चलाए गए अभियान में चार दुकानों से डीएपी के नमूने जुटाए। साथ ही स्टाक का सत्यापन किया। इसी प्रकार जनपद के समस्त एग्रीजंक्शन, इफको ई बाजार एवं निजी दुकानों पर जांच की गई। उप कृषि निदेशक डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय ने समस्त दुकानदारों से कहा उपलब्ध स्टाक का वितरण निर्धारित दर व किसानों के द्वारा उपलब्ध कराई खतौनियों के आधार पर करें। जिला कृषि अधिकारी ने कहा जिले में डीएपी और यूरिया पर्याप्त मात्रा में हैं। डीएपी और यूरिया निर्धारित दर से अधिक बेची गई तो संबंधित दुुकानदारों को किसी भी कीमत पर राहत नहीं दी जाएगी। उन्होंने किसानों से भी आह्वान किया कि यदि कहीं भी कालाबाजारी हो रही है तो 9336308861 अथवा 9125062010 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें