फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी हुई रजिस्ट्री की प्रक्ररैया, एक साथ हुई तीन रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्य कॉरिडोर परियोजना के लिए परिक्रमा पथ के लिए चिह्नित सभी भवनों की रजिस्ट्री पूर्ण हो गई। बुधवार को तीन रजिस्ट्री कराई गईं। इस तीन रजिस्ट्री के लिए जिला प्रशासन काफी दिनों से हलाकान था।
विज्ञापन

बुधवार को देर शाम विंध्य कारीडोर के अंतर्गत बनाए जा रहे परिक्रमा पथ के अंतर्गत तीन संपत्तियों की रजिस्ट्री कराई गई। जिसके बाद परिक्रमा पथ के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों की क्रय की प्रक्रिया पूरी हुई। बता दें कि माँ विंध्यवासिनी मंदिर के उत्तर दिशा में एक गृह स्वामी द्वारा अपनी तीन संपत्तियों की रजिस्ट्री नहीं की जा रही थी। बुधवार को मगन भंडारी ने अपनी तीन संपत्तियों की रजिस्ट्री विंध्य कॉरिडोर परिक्रमा पथ के लिए दी। इस प्रकार परिक्रमा पथ के अंतर्गत आने वाले कुल 92 संपत्तियों की रजिस्ट्री पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कारी डोर योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे परिक्रमा पथ के अंतर्गत सभी संपत्तियों के क्रय करने के पश्चात जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बुधवार को स्टेट बैंक चौराहा स्थित मेला कैंप कार्यालय में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार की देखरेख में नायब तहसीलदार, लेखपाल एवं अन्य राजस्व कर्मियों की देखरेख में संपत्ति क्रय प्रक्रिया पूरी हुई। मंडलायुक्त ने 31 जनवरी तक ध्वस्तीकरण के कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें