फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास शहरी के 6099 लाभार्थियो को 48.875 करोड़ रुपये का हुआ आनलाइन हस्तान्तरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत तीन लाख बयालिस हजार तीन सौ बाइस लाभार्थियों के खाते में 2409 करोड़ रुपये भेजे। एनआईसी में राज्य मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत उत्तर प्रदेश रमाशंकर सिंह पटेल एवं नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने संयुक्त रूप से प्रधान मंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 लाभार्थियों को चाबी व प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत चारों नगर निकाय मिर्जापुर, चुनार, अहरौरा, कछवां में अब तक 31659 आवास स्वीकृत हुए हैं। निर्माण के भुगतान के लिए पांच चरणों में जियो टैग किया गया। प्रथम में 28892, द्वितीय में 16655, तृतीय में 11480, चतुर्थ में 11116 एवं पांचवें में 10792 आवासों का विवरण भरा गया। जियो टैग के सापेक्ष 22 हजार सात सौ 35 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 14 हजार एक सौ आठ को द्वितीय किस्त एवं 10 हजार सात सौ 83 को तृतीय किस्त का भुगतान किया जा चुका है। अब तक 10,792 लाभार्थियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं। वर्तमान में जनपद स्तर से प्रथम किस्त हेतु 2738, द्वितीय के लिए 1838 एवं तृतीय के लिए 1523 (कुल 6099) लाभार्थियों को भुगतान हेतु कसूड़ा मुख्यालय को अग्रसारित कर दिया गया है।
जिनका बुधवार को मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से धनराशि लाभार्थियों के खाते में धन भेजा गया। जिले में प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त में 13.69 करोड़, द्वितीय में 27.57 करोड़ एवं तृतीय में 7.615 करोड़ कुल 48.875 करोड़ लाभार्थियों के खाते में भेजी गई है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा प्रतिभा श्रीवास्तव एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें