प्रसूता के पिता ने दामाद पर बेटी की पिटाई करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंंसी
जमालपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भमौरा के मुरदहवा मजरा में सोमवार की सुबह विशुनपुरा गांव निवासी सोनाली देवी (22) की मौत हो गई। पति सूरज ने संचालक पर अधिक पैसे न देने पर अस्पताल से निकालने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर सोनाली के पिता ने ही अपने दामाद सूरज पर कुछ दिन पहले पिटाई का आरोप लगाया।
नाली का विवाह एक वर्ष पहले ग्राम पंचायत भमौरा के मुरदहवा मजरा निवासी सूरज से हुआ था। सोनाली अपने पति सूरज के साथ ईंट के भट्ठे पर ईंट की पथा॓ई कर रही थी। रविवार शाम को प्रसव पीड़ा होने के बाद रामनगर के निजी चिकित्सक के यहां ले गया। जहां बच्चा पैदा हुआ। सूरज का आरोप है कि चिकित्सक ने अधिक पैसे की मांग की। असमर्थता जताने पर अस्पताल से निकाल दिया। घर आने के बाद सोमवार को पत्नी की मौत हो गई। वहीं सोनाली के पिता बिरजू का आरोप है कि दामाद ने कुछ दिन पहले बेटी से मारपीट की थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि ऑपरेशन से बच्चा हुआ, लेकिन पैसे के अभाव में प्रसूता को घर लेकर चले गए। महिला की मौत हो गई। बच्चा ठीक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।