फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमूर्ति नगर लालगंज से प्रयागराज बस सेवा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रोडवेज ने लालगंज के शिवमूर्ति नगर से प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू की गई है। बस लालगंज से मांडा खास होते हुए मांडा रोड जाएगी। वहां से प्रयागराज जाएगी। शुक्रवार को बस सेवा ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है।
विज्ञापन

लालगंज से प्रयागराज के लिए बस सेवा की मांग काफी समय से की जा रही थी। लोगों की मांग को देखते हुए परिवहन आयुक्त धीरज साहू के निर्देश पर रोडवेज के एआरएएम हरिशंकर पांडेय ने बस सेवा का शुभारंभ किया। रोडवेज के एआरएम ने बताया कि शिवमूर्ति नगर(पतुलकी) से सुबह छह बजे प्रयागराज के लिए बस जाएगी। बस मांडा खास होते हुए मांडा रोड जाएगी। वहां से प्रयागराज जाएगी। प्रयागराज से सुबह साढ़े नौ बजे मिर्जापुर के लिए वाया गैपुरा विन्ध्याचल होकर पहुंचेगी। इस प्रयास से निश्चत तौर पर उपरौध क्षेत्र वालों को सुविधा होंगी। इस बस सेवा से लालगंज तहसील मुख्यालय को प्रयागराज से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें