फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बंदी मिले छह कोरोना संक्रमित, सात को किया डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को दो बंदी समेत छह कोरोना संक्रमित मिले। सात लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में संक्रमितों की संख्या तीन हजार 326 तक पहुंच गई। अब तक 3138 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 43 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव मामले 145 हैं। पांच मरीज आईसोलेशन और 49 होम आईसोलेशन में हैं। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक हजार 198 की रिपोर्ट आई। इसमें छह पॉजिटिव मिले। इनमें जिला जेल के दो बंदी, बिहसड़ा विजयपुर की एक महिला, भरुहना का एक पुरुष, रैदानी कालोनी का एक पुरुष, केशवपुर चुनार का एक पुुरुष है। दो महिला समेत सात लोग स्वस्थ घोषित किए गए। जिले में अब तक दो लाख 38 हजार 686 का सैंपल लिए जा चुके हैं। दो लाख 35 हजार 848 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 838 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 37 हजार 314 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 54 हाट स्पाट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें