फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसपास के लैब वाले विद्यालयों में होगी प्रायोगिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होने वाली हैं। इस बार बोर्ड ने नया नियम लागू किया है। इससे विद्यालयों व परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने इसके लिए बीच का रास्ता निकाल लिया है।
विज्ञापन

बोर्ड के निर्देशानुसार विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उसी विद्यालयों में होंगी, जहां उनका परीक्षा केंद्र था। इस नए नियम से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि बहुत से विज्ञान वर्ग वाले परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र ऐसे विद्यालयों में था, जहां विज्ञान वर्ग की मान्यता ही नहीं है। इसके चलते उन विद्यालयों में विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा के लिए प्रयोगशाला की सुविधा ही नहीं है। ऐसी स्थिति में ऐसे केंद्रों वाले विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा कहां होगी, इसके लिए परीक्षार्थी काफी परेशान हैं। उधर, कई केंद्र व्यवस्थापकों ने भी इस नियम पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जब उनके यहां विज्ञान वर्ग की मान्यता ही नहीं है तो प्रयोगशाला होने का प्रश्न ही नहीं उठता है। इसलिए वे प्रायोगिक परीक्षा कराने में असमर्थ हैं। इस बीच कई विद्यालयों ने इस संबंध में पोर्टल पर अपनी आपत्तियां भी दर्ज करा दी हैं। इस पर बोर्ड ने बीच का रास्ता निकालते हुए कहा है कि ऐसे विद्यालय जहां प्रयोगशाला नहीं है, वहां के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा आसपास अथवा निकट के ऐसे विद्यालयों में कराई जाए, जहां प्रयोगशाला की सुविधा हो। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड का निर्देश प्राप्त हो चुका है और विद्यालयों ने आपत्ति भी दर्ज कराई है। ऐसी स्थिति में प्रयास किया जा रहा है कि परीक्षार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा देने में कोई परेशानी न हो और उनकी समस्या का उचित समाधान भी हो सके। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें