फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश में आधे नगर की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में हो रही लगातार बारिश के चलते विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। बृहस्पतिवार को सुबह से जो बिजली गई तो देर शाम तक नहीं आई। बीच-बीच में क्षण भर के लिए जरूर आती रही लेकिन टिकी नहीं। बताया गया कि पथरहिया स्थित 132 केवी उपकेंद्र से जो मुख्य लाइन सखौरा फीडर को आती है, उसी में ब्रेकडाउन हो गया है।
विज्ञापन

बारिश तो पूरे जिले में इस समय हो रही है लेकिन बिजली कुछ ही जगह बाधित रही। वीआइपी क्षेत्रों में विद्युतापूर्ति बदस्तूर जारी रही लेकिन नगर के व्यस्ततम बाजार और अधिक राजस्व देने वाले क्षेत्र वासलीगंज में पूरे दिन बिजली नदारद रही। एक तो बारिश का कहर, दूसरे ठप विद्युतापूर्ति से दुकानदार काफी परेशान रहे। उनका कहना रहा कि लॉकडाउन ने पहले से ही बजट बिगाड़ा हुआ है। अब आज दिन भी बिजली नहीं रही। पानी भी बरसता रहा। बारिश के चलते ग्राहक वैसे ही नहीं आए, जो आए भी उनकी बिजली न रहने से खरीदारी नहीं हो सकी। बिजली विभाग का कहना रहा कि तेज पानी बरस रहा है। मरम्मत कार्य हो नहीं पा रहा है। ब्रेकडाउन को ठीक करने के लिए समय चाहिए और बारिश वह समय दे नही रही है। इंजीनियर और कर्मचारी काम में लगे हैं। शाम को चार बजे बिजली आई लेकिन मात्र एक क्षण के लिए। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव ने बताया कि काम लगा हुआ है। जल्द ही बिजली आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें