फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में धंसा ऑटो, चालक कूदकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में हो रहे सीवर कार्यों के चलते आम जनजीवन खतरे में पड़ गया है। बृहस्पतिवार को लगातार हो रही बारिश से नगर के देवपुरवा तिराहा की पटरी पर खड़ी एक आटो धीरे-धीरे जमीन में धंस गई। यह तो अच्छा हुआ कि आटो चालक ने समय रहते देख लिया और वह कूदकर भाग गया। नागरिकों का कहना है कि सीवर कार्यों में हुई अनियमितता से यह सब हो रहा है। इससे नागरिकों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

नगर के रामचरण सोनकर ऑटो चलाते हैं। बृहस्पतिवार को तेज वर्षा के कारण उन्होंने देवपुरवा तिराहा पर अपनी ऑटो को एक साइड लगाकर पटरी के किनारे खड़ा कर दिया और स्वयं उसी में बैठे रहे। कुछ ही देर उनको लगा कि जैसे आटो खिसक रहा है। उन्होंने जब बाहर देखा तो आटो धंस रहा था। यह देखकर वह चिल्लाते हुए बाहर को कूद गया। देखते देखते आधी आटो का आगे का हिस्सा गड्ढे में समा गया। इसके बाद धीरे-धीरे पूरा ऑटो गड्ढे में समा गई। वहां पर भीड़ लग गई। लोगों ने देखा कि ऑटो गड्ढे के अंदर पूरी तौर पर समा गया है। गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है। नागरिकों ने कहा कि इस क्षेत्र में जो सीवर का काम हुआ है। उसमें गड़बड़ी है। उसी के सीपेज की वजह से पूरा इलाका धंस रहा है। छोटे- मोटे गड्ढे प्राय: होते रहते हैं। जिला प्रशासन से पूरी जांच और कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें