मिर्जापुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर बृहस्पतिवार को विभिन्न क्षेत्रों में एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। कोटवां स्थित वन रक्षक प्रशिक्षण केंद्र पर प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्र की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। वहीं, चुनार न्यायालय परिसर, ब्लाक मुख्यालय और कूड़ा संग्रहण केंद्र पर भी पौधरोपण किया गया।
जिगना : छानबे क्षेत्र में जिला पंचायतीराज अधिकारी संतोष कुमार ने विजयपुर में मां के नाम पौधा लगाया। कूड़ा संग्रह केंद्र व अमृत सरोवर पर लोगों से पौधरोपण कराया गया। अकोढ़ी में सतीश कुमार तिवारी, रायपुर, कोलाही, कलनागहरवार, गैपुरा, गौरा, गोगांव में पौधरोपण किया गया। लालगंज के इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. भूप नारायण सिंह, डॉ. राम प्रकाश पाल ने पर्यावरण के बदलते स्वरूप और उसके परिणामों की जानकारी दी।
हलिया ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी ने पौधरोपण किया। ड्रमंडगंज : महोगढी प्राथमिक विद्यालय में क्षेत्रीय वनाधिकारी वीके तिवारी, ग्राम प्रधान सुरेश केशरी ने विद्यालय परिसर में पौधा लगाया। पटेहरा : जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य डाॅ. एसपी त्रिपाठी ने पौधरोपण किया। इस दौरान उप प्राचार्य राम सिंह, शीला त्रिपाठी, दीपा सिंह, अनामिका भारतीय, अनुपम आदि मौजूद रहे।
खजुरी नदी के तट पर 500 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सिटी ब्लॉक के बर्जी मुकुंदपुर में खजुरी नदी तट पर पौधरोपण किया। इस दौरान यहां 500 पौधे लगाए गए। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्र, सीडीओ विशाल कुमार, बीडीओ ने भी पौधे लगाए पौधरोपण किया। सीडीओ ने बताया कि बरगद, नीम, पाकड़, जामुन, आम, अमरूद, पीपल आदि के 500 पौधे लगाए गए हैं।