फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पानी लेने उतरा यात्री चलती ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिहार के सीतामढ़ी जिले के थाना नानपुर पाग असली बाथ निवासी मोहम्मद हसनैन (37) पुत्र अब्दुल मजीद मुजफ्फरपुर से अंत्योदय एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। मंगलवार को सुबह सात बजे ट्रेन मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो मोहम्मद हसनैन पानी लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर उतर गए। पानी लेकर बोगी की ओर बढ़ रहे थे, तभी ट्रेन चल दी। वह ट्रेन पर चढ़ रहे थे, इसी बीच पैर फिसलने से वे गिर गए। जिससे ट्रेन के पहिए की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के शोर मचाने पर ट्रेन रुकी। उससे निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी प्रभारी बाड़ू यादव बताया कि ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से गिरकर यात्री की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें