फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयाशंकर सिंह बोले : अग्निपथ योजना को लेकर विपक्षी दल नौजवानों को गुमराह कर रहे हैं

Sat, 25 Jun 2022 10:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

देश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए।  इसके बाद एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अग्निपथ योजना को लेकरअपनी राय रखी
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी माता का दर्शन पूजन करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए।  इसके बाद एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर विपक्षी नौजवानों को गुमराह कर रहे हैं। विपक्षियों के पास कोई काम नहीं है। कहा कि हमारे पास तमाम ऐसे युवा नौकरी के लिए आते हैं, लेकिन अब जबकि सरकार युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दे रही है तो विपक्षी राजनीति कर रहे हैं। यह देश सेवा के लिए एक प्रकार की ट्रेनिंग है। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन

कहा कि देश पर संकट आने पर नौजवान तैयार रहेंगे और भर्ती होने वाले नौजवानों में कुछ को स्थायी किया जाएगा। अन्य लोगों को नौकरी के तमाम अवसर मिलेंगे। महाराष्ट्र सरकार में चल रहे घमासान पर दयाशंकर सिंह ने कहा कि शिवसेना ने बाला साहेब की आत्मा के साथ खिलवाड़ किया है। बाला साहेब हिंदुत्व के पुरोधा थे।

जो लोग बाला साहेब के विचारों के विरोधी थे, शिवसेना ने उन्हीं से गठबंधन किया। इसी का नतीजा है कि आज शिवसेना में फूट है। इससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है । परिवहन मंत्री ने कहा कि मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने वाले भक्तों के लिए परिवहन विभाग तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। विंध्याचल से लखनऊ, अयोध्या एवं प्रदेश के मुख्य शहरों से बसों को जोड़ा जाएगा। कुछ प्रमुख जगहों पर एसी बसों को चलाने की भी व्यवस्था की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें