थानाध्यक्ष जिगना विजय कुमार सरोज ने बताया कि जिस व्यक्ति के हाथ में नाचते समय असलहा दिखाई दे रहा है। उसकी पहचान की गई हैै। वह बाहर गया है। उसे बुलवाया गया है। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि खैरा गांव में विजय विश्वकर्मा का तिलक था। उसमें एक व्यक्ति के असलहा लहराने का वीडियो वायरल हुुआ है। सीओ लालगंज को जांच सौंपी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।