मिर्जापुर में सिटी ब्लॉक के पहाड़ी गांव से नवनिर्वाचित प्रधान भोला नाथ गिरी व उसके पुत्र कुलदीप का एक वोट से हारे प्रतिद्वंद्वियों ने अपहरण कर पिटाई कर दी। सिटी ब्लॉक मतगणना स्थल पर हुई इस दुस्साहसिक घटना से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपियों को हिरासत में ले कर जांच में जुटी है।
सिटी ब्लॉक से भोलानाथ गिरी को 699 मत मिले थे। उनके प्रतिद्वंदी राजेश यादव को 698 मत मिला। आरओ ने भोलानाथ गिरी को प्रमाण पत्र दिया। जिसके बाद वह अपने पुत्र के साथ घर जा रहे थे। एक वोट से हारे प्रतिद्वंदी मतगणना स्थल के बाहर बथुआ से प्रधान व उसके पुत्र को स्कॉर्पियो से अपहरण कर लिए और दूर ले जाकर उनकी पिटाई की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और दो लोगों को पकड़कर प्रधान व उसके पुत्र को छुड़ाया। प्रतिद्वंद्वियों का आरोप है कि तीन वोट से राजेश यादव जीत गया था। जिसके बाद रिकाउंटिंग हुई। जिसमें मत बराबर मिला। लॉटरी में राजेश को जीत मिली पर प्रमाण पत्र उसे नहीं देकर भोलागिरी को दिया गया। इस संबंध में कटरा कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि भोलागिरी को 699 मत मिला था और उसके प्रतिद्वंदी राजेश यादव को 698 मत मिला था । भोलागिरी प्रमाण पत्र लेकर जा रहा था। विपक्षियों ने उससे पर मारपीट की। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।